ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बेटी की शादी का कार्ड बांटने गया था परिवार, चोरों ने उड़ा लिए 3.5 करोड़ की ज्वैलरी और कैश

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर से 3.5 करोड़ की ज्वैलरी और कैश की चोरी की है।

Andhra Pradesh Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से क्राइम की बड़ी खबर सामने आई है। यहां चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 3.5 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त घर में चोरी की घटना उस समय परिवार के लोग अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने 3.5 करोड़ रुपये का सोना, हीरे और कैश पर हाथ साफ कर लिया।


घटना बेंगलुरु-हैदराबाद राजमार्ग पर सवेरा अस्पताल के पास राजहम्सा विला क्षेत्र में स्थित वेंकट शिवरेड्डी के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि जब शिवरेड्डी और उनका परिवार अपनी बेटी की होने वाली शादी का कार्ड बांटने गये थे उसी वक्त घटना को अंजाम दिया गया। शादी का कार्ड बांटकर जब वो वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


चोरों ने बड़ी ही सफाई से शादी के लिए सालों से इकट्ठा की गई जमा पूंजी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी किये गये सामान में 20 लाख रुपये नकद, 3.5 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद शिवरेड्डी और उनके परिवार के लोग स्तब्ध हैं। शिवरेड्डी ने चोरी की इस बड़ी घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।


इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें