ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

एड्स मरीज ने 6 लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, नाबालिग किडनैपिंग केस से हुआ खुलासा

Ahmedabad crime news: अहमदाबाद से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर है। एड्स बीमारी से ग्रसित युवक ने 6 लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया है।

Ahmedabad crime news
एड्स मरीज ने किया 6 लड़कियों का शोषण
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ahmedabad crime news: गुजरात के अहमदाबाद से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एड्स का मरीज होने के बावजूद एक युवक ने 6 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। आरोपी युवक 10 साल से एड्स संक्रमित है और पिछले 12 साल में अलग-अलग समय पर उसने 6 से अधिक युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया है। 


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एड्स संक्रमित युवक को गिरफ्तार किया है। खुद के एड्स पीड़ित होने की जानकारी के बावजूद युवक एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर 10 महीने पहले फरार हुआ था। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के असारवा में 22 मार्च 2024 के दिन अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची नाबालिग अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद पिता ने शाहीबाग थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। तीन महीने तक पता नहीं चलने के बाद केस एफ डिवीजन पुलिस को सौंपा गया था। इस दौरान नाबालिग के पिता ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस दायर की थी।


नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा से उसे ढूंढ़ निकाला। नाबालिग को लेकर फरार हुए युवक को भी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी 10 साल से एड्स संक्रमित है और उसने पिछले 12 साल में अलग-अलग समय पर 6 से अधिक युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें