ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Acid Attack: वैलेंटाइन डे पर प्रपोजल ठुकराया तो लड़की को पहले चाकू से गोदा...फिर फेंका तेजाब

Acid Attack in Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश में वैलेंटाइन डे पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी आशिक ने युवती को पहले चाकू से गोदा फिर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है।

 Acid Attack in Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश में लड़की पर फेंका तेजाब
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Acid Attack in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अन्नमय्या जिले में वैलेंटाइन डे के दिन एक युवती पर एसिड अटैक की भयावह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्यार का प्रपोजल ठुकराने पर सनकी युवक ने युवती पर पहले चाकू से हमला कर दिया फिर उस पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवक पीड़िता का सहपाठी है।


घटना गुर्रमकोंडा मंडल के पेरमपल्ली इलाके में हुई जहां युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तुरंत सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़िता का सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराएगी और उसके परिवार को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "यह कृत्य अस्वीकार्य है। राज्य सरकार इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।"  वहीं इस घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि दोषी को कठोर सजा दी जाए और पीड़िता को बेहतरीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें