Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम BIHAR NEWS : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर अब आय से अधिक संपत्ति का केस, 3.38 करोड़ की अवैध संपत्ति उजागर; छापेमारी जारी Bihar News: तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा वकीलों का धरना प्रदर्शन खत्म, न्याय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने किया बड़ा एलान, कहा - मेरा बेटा PM बनें यह मेरा सपना Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन केस में नया ट्वीस्ट, अब हाईकोर्ट जाएगी CBI की टीम; जानिए... क्या है वजह Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला
16-Mar-2025 06:15 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। जहां वहशी दरिंदे ने 65 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। मृतका की लाश खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतका एकंगरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है। उसके चेहरे पर दांत काटने और धारदार हथियार से हमला किये जाने का निशान मिला है। 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गंदा काम किया गया है उसके बाद हत्या गला दबाकर हत्या की गयी है। यह आशंका लोग जता रहे हैं। मृतका के बेटे का भी कहना है कि उनकी मां मवेशी के लिए चारा लाने गयी थी।
लेकिन घर नहीं पहुंची तब पापा के साथ वो भी खोजबीन के लिए निकल गया। तभी मां की लाश गेंहू के खेत में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के बेटे का कहना है कि मां के साथ गलत किया गया है। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।