BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि अब अपराधी सरेआम गोलीबारी कर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो रहे हैं और उसके पुलिस उनकी तफ्शीश में वर्षों लगी रहती है। इन तमाम बातों के बीच अब नया मामला फतुहा से निकलकर सामने आया है,जहां दिनदहाड़े पांच राउंड फायरिंग की गई है।
जानकारी के मुताबिक,रविवार की सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने पटना के फतुहा में कुछ अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि, तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान के लिए जा रही सैकड़ों महिलाएं इस घटना बुरी तरह डर गईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और दुकानदारों के बीच भी खौफ है। यह घटना फतुहा थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पास की है।




