ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

4 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का नदी से मिला शव, मछली मारने के दौरान जाल में फंसे शव को मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला

BEGUSARAI: बूढ़ी गंडक के बिशनपुर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मछली मारने के दौरान मछुआरों ने एक बच्ची का शव नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी राम इक

4 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का नदी से मिला शव, मछली मारने के दौरान जाल में फंसे शव को मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


BEGUSARAI: बूढ़ी गंडक के बिशनपुर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मछली मारने के दौरान मछुआरों ने एक बच्ची का शव नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी राम इकबाल पासवान की बेटी मौसमी कुमारी के रूप में हुई है जो तीसरी कक्षा की छात्रा थीं।


बताया जाता है कि पिछले 4 दिनों से वह लापता थी जिसकी परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने डंडारी थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था लेकिन उसका पता नहीं चल सका और आज मछली मारने के दौरान शव मछुआरों के जाल में फंस गया। जिसके बाद बिशनपुर घाट पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते विशनपुर घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आशंका जतायी कि स्नान करने के दौरान गहरे पानी में गिरने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें