बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा
24-Feb-2025 07:51 PM
By First Bihar
CRIME NEWS: 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थी. तभी पांचों लड़कियों को 18 लड़कों ने रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के खूंटी जिले की है। जहां रनिया थाना क्षेत्र में 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शामिल सभी 18 लड़कें नाबालिग बताये जा रहे हैं। गैंगरेप की घटना 21 फरवरी की है।
18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की घटना को तब अंजाम दिया जब नाबालिग पांचों बच्चियां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थी। पांचों लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़कों जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि किसी को इस घटना के बारे में बताओंगी तब अंजाम बहुत बुरा होगा।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद रोती बिलखती लड़कियां घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चियों की बातें सुनकर परिजन सदमें में आ गये। आनन-फानन में वो थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। तभी पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।