ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा

JEE Main 2025: पूर्णिया के विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अधीन संचालित विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए JEE Mains 2025 में ज़िले

JEE Main 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEE Main 2025: पूर्णिया के विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अधीन संचालित विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए JEE Mains 2025 में ज़िले भर में दबदबा कायम किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ज़िले के शीर्ष तीन स्थानों पर VVCP के मेधावी छात्रों ने कब्जा किया है।


भास्कर आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.4 परसेंटाइल प्राप्त कर ज़िले में प्रथम स्थान हासिल किया है। अभय कुमार साह ने 97.7 परसेंटाइल के साथ दूसरा स्थान एवं राघव मिश्रा ने 97 परसेंटाइल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इतना ही नहीं, VVCP के 5 और छात्रों सौरभ कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार मुरारका, प्रवीण कुमार और प्रशांत कुमार ने JEE Advanced 2025 के लिए क्वालिफाई किया है। कुल मिलाकर 8 छात्रों का JEE Advanced 2025 के लिए चयन हुआ है, जो VVCP की संकल्पशक्ति, समर्पण और मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के निदेशक प्रशांत शंकर ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया।


छात्रों को और अधिक प्रेरित करते हुए राजेश मिश्रा जी ने जोशीले अंदाज़ में नारा दिया कि "ये दिल मांगे मोर!" जिसका छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया और अपने लक्ष्य की ओर और अधिक जोश के साथ अग्रसर होने का संकल्प लिया। VVCP ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पित शिक्षकों और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें