ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

शादी के सिर्फ 5 दिन बाद गायब हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, लाखों की जेवर लेकर हुई फरार, थाने का चक्कर लगा रहा दूल्हा

Looteri Dulhan: झांसी के परासई गांव में शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शादी के सिर्फ चार-पांच दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर गायब हो गई, जिससे पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ और इलाके में सनसनी फैल गई।

शादी के सिर्फ 5 दिन बाद गायब हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, लाखों की जेवर लेकर हुई फरार, थाने का चक्कर लगा रहा दूल्हा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उससे पैसे ऐंठे गए, बल्कि शादी के महज चार–पांच दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने इस मामले में दो युवकों और महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार मामला रक्सा थाना क्षेत्र के परासई गांव का है। यहां के रहने वाले उत्तम अहिरवार काफी समय से शादी करना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें बीड़ा का मुआवजा मिला, जिसकी रकम करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी बीच उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ढांड गांव के दो युवकों से हुई।


पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनकी शादी कराने का भरोसा दिलाया और इसके लिए 60 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद झांसी के करौंदी माता मंदिर में एक अधेड़ महिला से उनकी शादी करवा दी गई।


शादी के कुछ ही दिन बाद कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। पीड़ित के मुताबिक, शादी के केवल चार से पांच दिन बाद महिला घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना है कि शादी और अन्य खर्चों को मिलाकर उसे करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


उत्तम अहिरवार का आरोप है कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि महिला कुछ दिन उनके साथ रही और मौका पाकर जेवर लेकर फरार हो गई।


वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार के अनुसार शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला को पीड़ित खुद ही कहीं छोड़कर आया था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित द्वारा बताए गए दोनों युवकों की तलाश भी की जा रही है।


इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के नाम पर ठगी के ऐसे मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें