ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

UPSC Result: यूपीएससी 2025 में 301वां रैंक लेकर गाजीपुर और आरा की आकांक्षा सिंह के बीच विवाद, दोनों उम्मीदवार ने रोल नंबर 0856794 के साथ अपना दावा किया, क्यूआर कोड गाजीपुर वाली की पुष्टि करता है।

UPSC Result
रिजल्ट को लेकर विवाद
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 2025 सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों में 301वां रैंक लेकर गाजीपुर और आरा की आकांक्षा सिंह के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को यह खबर फैली कि 301 रैंक पर रणवीर सेना के मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती आरा वाली आकांक्षा सिंह हैं।


हालांकि बाद में गाजीपुर की हमनाम आकांक्षा सिंह ने सोशल मीडिया पर यूपीएससी में 301वां रैंक लाने की जानकारी साझा की। दोनों उम्मीदवार रोल नंबर 0856794 के साथ अपना चयन दावा कर रही हैं, जिससे यह स्पष्ट करना मुश्किल हो गया कि असली चयनित कौन है।


आरा वाली आकांक्षा सिंह ने प्रिलिम्स का एडमिट कार्ड मीडिया को दिखाया, जबकि गाजीपुर वाली आकांक्षा ने इंटरव्यू का समन साझा किया। दोनों के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 लिखा है, लेकिन क्यूआर कोड स्कैन करने पर गाजीपुर वाली आकांक्षा का दावा सही प्रतीत हो रहा है। 


उनके क्यूआर कोड में रोल नंबर 0856794 और आवेदन पत्र संख्या 12507292880 सामने आती है। आरा वाली आकांक्षा के क्यूआर कोड को स्कैन करने पर रोल नंबर 0856569 आता है, जबकि उनके एडमिट कार्ड पर 0856794 अंकित है।


क्यूआर कोड के अनुसार गाजीपुर वाली आकांक्षा का पलड़ा भारी है, लेकिन आरा वाली आकांक्षा ने मीडिया को इंटरव्यू दिए हैं और अपने दादा ब्रह्मेश्वर सिंह को भी याद किया है। यह विवाद केवल यूपीएससी के आधिकारिक स्तर पर ही सुलझ सकता है, जब आयोग रोल नंबर, आवेदन पत्र संख्या, माता-पिता का नाम और पता साझा करेगा।


यूपीएससी ने 6 मार्च 2025 को सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए, जिसमें कुल 958 उम्मीदवार चयनित हुए। इनमें 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 71 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों आकांक्षा सिंह के पक्ष और खिलाफ अलग-अलग दावे कर रहे हैं। फिलहाल आयोग की तरफ से इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें