ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BSEB INTER EXAM 2023: टेम्पू ड्राइवर का बेटा शुभम बना सेकंड टॉपर, परिवार में खुशी की लहर

AURANGABAD: औरंगाबाद के दाउदनगर में रहने वाले ऑटो ड्राईवर के बेटे शुभम चौरसिया ने इंटर साइंस परीक्षा में राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेटे की इस सफलता से मां-पिता

BSEB INTER EXAM 2023: टेम्पू ड्राइवर का बेटा शुभम बना सेकंड टॉपर, परिवार में खुशी की लहर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: औरंगाबाद के दाउदनगर में रहने वाले ऑटो ड्राईवर के बेटे शुभम चौरसिया ने इंटर साइंस परीक्षा में राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेटे की इस सफलता से मां-पिता काफी खुश है वही परिवार के अन्य सदस्यों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। शुभम को बधाई देने के लिए उनके घर पर लोग आने लगे है। 


औरंगाबाद के दाउदनगर के दाउदनगर के दुर्गा पथ निवासी टेम्पो ड्राईवर संतोष चौरसियां के बेटे शुभम् चौरसियां ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर विज्ञान परीक्षा-2023 में राज्यभर में दूसरा स्थान लाकर अपने शहर और जिले को गौरवान्वित किया है। शुभम् 2021 में मैट्रिक की परीक्षा में भी राज्यभर में आठवें स्थान पर रहा था। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में शुभम को 472 यानी 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 


शुभम दाउदनगर के अशोक इंटर स्कूल का छात्र है। शुभम् के पिता संतोष चौरसिया टेम्पो ड्राईवर है। वे ऑटो चला कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। टेम्पो चलाकर ही वें अपने बच्चों को शिक्षित बनाने में लगे है। शुभम् की मां मीरा देवी गृहणी हैं। अपनी सफलता से शुभम बेहद खुश है। उसने कहा कि इस परिणाम से वह बहुत खुश हैं। कहा कि मेरे लिए घंटे मायने नहीं रखता है। जब भी उनका मन हुआ पढ़ाई की लेकिन जमकर की। घर  का उसे कोई खास काम नहीं करना पड़ता है। पढ़ाई के अलावा उनके पास और कोई काम नहीं था। 


शुभम ने जूनियर्स के लिए कहा कि यदि आपको लगता है कि आपके अंदर टैलेंट नहीं है तो आप हार्ड वर्क कीजिए, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। शुभम ने बताया कि इस सफलता के बाद सरकारी नौकरी की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इस बात के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत में सबसे पहले बिहार में रिजल्ट जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों को आगे की तैयारी करने में सुविधा होगी। 


शुभम की मां मीरा देवी ने कहा कि वे पूरी तरह से खुश हैं। जब भी वह देखती थी, वह पढ़ता ही रहता था। वह पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देता है। वही पिता संतोष चौरसिया ने कहा कि बेटे की सफलता पर गर्व है। शुभम हमेशा किताब में ही डूबा रहता है। वह लक्ष्य लेकर अपनी स्टडी में लीन रहता है। फिलहाल बेटे की सफलता पर पूरा परिवार खुश है। इंटर टॉपर्स का लिस्ट देखिये..





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें