ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए..

RRB JE EXAM 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने JE परीक्षा 2026 की नई तारीखें और एग्जाम सिटी सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी को होगी, जबकि पदों की संख्या 2,585 कर दी गई है।

RRB JE EXAM 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RRB JE EXAM 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई परीक्षा 2026 की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सूचना पर्ची भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


RRB के अनुसार, जेई की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर लें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। यह परीक्षा तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए विषयों की तैयारी और अभ्यास का खास महत्व है। परीक्षा से पहले सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की दोहराई करना लाभकारी होगा।


बोर्ड ने एग्जाम सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की है। अभ्यर्थी अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर “RRB JE Exam City Information Slip” लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन विवरण भरें और सबमिट करें। स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाला जा सकता है।


परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी। इसीलिए छात्रों को अपना मूल आधार कार्ड या सत्यापित आधार प्रिंट कॉपी साथ लाना होगा। बिना आधार जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन छात्रों ने अभी तक आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें rrbapply.gov.in पर जाकर यह कार्य समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है।


इस भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले कुल 2,569 पद भरे जाने थे, जिन्हें बढ़ाकर 2,585 कर दिया गया है। पदों में सबसे अधिक वृद्धि RRB चेन्नई और RRB जम्मू-श्रीनगर क्षेत्र में हुई है। चेन्नई के लिए 169 पद और जम्मू-श्रीनगर के लिए 95 पद बढ़ाए गए हैं। इस कदम से छात्रों में उत्साह और उम्मीद बढ़ गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें