ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि जारी

PATNA : बिहार के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने सरकारी और सरकार संपोषित विद्यालयों में पढने वाले तक़रीबन 1.9

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि जारी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने सरकारी और सरकार संपोषित विद्यालयों में पढने वाले तक़रीबन 1.90 करोड़ बच्चों को विभिन्न लाभुक योजनाओं की राशि उनके खाते में भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके तहत माध्यमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं को उनके खाते में भेजने के लिए 2200 करोड़ की राशि कोषागार से विमुक्त कर दी गई है। 


वहीं, बुधवार को प्रारंभिक कक्षा के बच्चों को प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए करीब 209 करोड़ की स्वीकृत व विमुक्ति का आदेश जारी किया गया। इस राशि से 60 लाख 67 हजार 677 छात्र-छात्राओं को पोशाक और  छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के पोशाक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय के लिए  96 करोड़ 67 लाख 75300 रुपए विमुक्त किया है। 


बता दें कि, पोशाक के लिए कक्षा 1 एवं 2 की छात्राओं को 600 ,3 से 5 तक की छात्राओं के लिए 700 रुपए,  कक्षा 6 से 8 के लिए छात्राओं को 1000 रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक विद्यालयों के वैसे छात्र जिनकी पारिवारिक आय 1.5 लाख सालाना है एवं सामान्य कोटि की छात्राओं को 75 फीसदी हाजिरी के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी। 16 लाख 75 हजार 155 ऐसे विद्यार्थियों के लिए विभाग ने 174 करोड़ 99 लाख 98 हजार 850 रुपये जारी किये हैं। पहली से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों 600, 5 व 6 के छात्र-छात्राओं को 1200, जबकि कक्षा 7 एवं 8 में के छात्र-छात्राओं के खाते में 1800 रुपए भेजे जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें