ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BPSC पीटी की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को कुमार विजय ने बताए सफलता के गुर, दिए ये जरूरी टिप्स

PATNA: पटना के बोरिंग रोड स्थित क्रानिकल अकादमी के प्रबंध निदेशक कुमार विजय ने कहा है कि 68वीं BPSC पीटी का कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए अगर कोई चमत्कार ना हो तो 80-85 या मैक्सिमम 90

BPSC  पीटी की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को कुमार विजय ने बताए सफलता के गुर, दिए ये जरूरी टिप्स
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बोरिंग रोड स्थित क्रानिकल अकादमी के प्रबंध निदेशक कुमार विजय ने कहा है कि 68वीं BPSC पीटी का कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए अगर कोई चमत्कार ना हो तो 80-85 या मैक्सिमम 90 तक जाएगा। प्रश्न-पत्र को स्तरीय कहा जाएगा। इसमें दिमाग लगाने की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में इस बार विज्ञान से 30 सवाल आए हैं, संविधान से 10 प्रश्न, इतिहास से 35 ,करंट अफेयर्स से 30 सवाल, भूगोल से 20 सवाल और इंडियन इकोनामी से 15 सवाल और हमेशा की तरह आईक्यू से 10 प्रश्न।


कुमार विजय ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में जिस तरह के सवाल पूछे गए हैं, उम्मीद किया जाना चाहिए कि मुख्य परीक्षा में भी स्तरीय सवाल पूछे जाएंगे। इसलिए जिन विद्यार्थियों को उम्मीद है कि उनके 90 से अधिक प्रश्नों के उत्तर सही हैं, उन्हें तुरंत मुख्य परीक्षा की तैयारी में लग जाना चाहिए, क्योंकि यूपीएससी देने वाले छात्र भी इस परीक्षा को देते हैं और सामान्य अध्ययन जब निर्णायक भूमिका निभाएगा तो इसके अध्ययन का स्तर भी उतना ही ऊंचा होना चाहिए तभी छात्र प्रतियोगिता में टिक पाएंगे। 


वैकल्पिक विषय आब्जेक्टिव हो गया है एवं उसमें केवल पास मार्क्स लाना है, इस कारण उसके सहारे मुख्य परीक्षा निकालना अब संभव नहीं रहा। इसलिए जो छात्र स्तरीय पढ़ाई करेंगे, स्तरीय स्टडी मटेरियल से सहयोग लेंगे और स्तरीय शिक्षकों से सहायता लेंगे और जो लेखन क्षमता विकसित करेंगे वही मुख्य परीक्षा पास कर पाएंगे। वैकल्पिक विषय क्योंकि ऑब्जेक्टिव हो गया है और उसमें पास करना भी जरूरी है, इसलिए उसके चुनाव और अध्ययन दोनों में सजग रहने की जरूरत है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें