ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। दोनों ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं।

Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA NEWS : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। दोनों ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं। उनकी शादी प्रशासनिक और सामाजिक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।


IAS कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में पटना सदर की एसडीएम के पद पर तैनात हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 66 हासिल की थी। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सफलता प्राप्त की। वहीं, अंकुर त्रिपाठी ने पहले UPSC 2022 में चयनित होकर IPS सेवा जॉइन की थी, इसके बाद उन्होंने UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 50 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया।


दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई और प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान उनके रिश्ते ने प्यार का रूप ले लिया। बाद में दोनों ने नवंबर 2025 में सगाई की घोषणा की थी।


शादी समारोह में 50 से अधिक वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई मंत्री और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विवाह स्थल को सांस्कृतिक और सनातनी थीम पर सजाया गया था, जिसने समारोह को विशेष और भव्य रूप दिया।


शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने की भी योजना है, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। UPSC से निकली यह जोड़ी आज उन लाखों कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो LBSNAA जाने का सपना देखते है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें