ब्रेकिंग
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जाननालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

वैशाली में आज रोजगार मेला का आयोजन, 50 पदों पर भर्ती के लिए कंपनियां होंगी मौजूद

बिहार के वैशाली जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। श्रम विभाग और जिला नियोजनालय के संयुक्त प्रयास से 23 दिसंबर को हाजीपुर स्थित जिला नियोजनालय में रोजगार मेला आयोजित किया ज

वैशाली में आज रोजगार मेला का आयोजन, 50 पदों पर भर्ती के लिए कंपनियां होंगी मौजूद
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार के वैशाली जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। श्रम विभाग और जिला नियोजनालय के संयुक्त प्रयास से 23 दिसंबर को हाजीपुर स्थित जिला नियोजनालय में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है, क्योंकि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां भाग ले रही हैं और युवाओं को रोजगार देने के लिए 50 पदों पर भर्ती कर रही हैं।


रोजगार मेला में होगी 50 पदों पर भर्ती

वैशाली जिले में आयोजित इस रोजगार मेले में लक्ष्मी अग्नि कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाग ले रही है। इस कंपनी द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 34 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, और कंपनी अपने मानकों के अनुरूप योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान करेगी।


निःशुल्क प्रक्रिया, सभी अभ्यर्थी आ सकते हैं

इस रोजगार मेले में भाग लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है। जिला नियोजनालय ने इस मेला के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर को निर्धारित स्थल पर पहुंच सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज लेकर आना होगा, जिनमें निबंधन प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा, सभी मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि शामिल हैं।


निबंधन प्रक्रिया:

जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनएससी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपने मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, या जिला नियोजनालय में आकर भी निबंधन करा सकते हैं। इसके अलावा, रोजगार मेला स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी रजिस्ट्रेशन में कठिनाई न हो।


योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस मेला के आयोजन से युवाओं को नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा, और उन्हें अपने कागजात के साथ साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है ताकि वे इस मौके का लाभ उठा सकें। इस रोजगार मेले का आयोजन न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए एक संजीवनी साबित होगा, बल्कि यह जिले में रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें