ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BSF Recruitment: BSF में इतने पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन; जानिए.. कब है लास्ट डेट?

BSF Recruitment: BSF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 549 कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती निकाली है। राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 27 दिसंबर से 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSF Recruitment
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BSF Recruitment: बीएसएफ ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है और इसमें राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार वे हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त खेल में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया हो। यह भर्ती कांस्टेबल जीडी के 549 पदों के लिए है। उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।


इस भर्ती में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, तीरंदाजी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास खेल से जुड़ा वैध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।


उम्मीदवारों का चयन खेल ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच पूरी करने वाले उम्मीदवारों को ही नौकरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को कांस्टेबल जीडी पद पर पे लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती सेक्शन में जाकर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और अंतिम तिथि 15 जनवरी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें