1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 01, 2026, 6:41:02 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार के शिक्षण संस्थान बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. गड़बड़ी की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने 13 शिक्षण संस्थानों में नए आवेदन के भुगतान पर रोक लगा दिया है. इस संबंध में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना के राज्य नोडल अधिकारी विनायक मिश्रा ने 29 अप्रैल को रोक का पत्र जारी किया है. साथ ही बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक को जानकारी भेजी है, ताकि नए आवेदनों का भुगतान न हो सके.
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCCY) के तहत अनियमितताओं के कारण, शिक्षा विभाग ने 13 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए आवेदनों के भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी है। इन संस्थानों में निर्धारित सीटों से अधिक बोनाफाइड जारी करने और सत्यापन में कमी पाई गई है। हालांकि, पहले से स्वीकृत आवेदनों की किस्तें जारी रहेंगी।
सूबे के 13 संस्थानों पर अनियमितता के कारण भुगतान रोका गया है। इन कॉलेजों द्वारा गलत या अधिक बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी करने की शिकायतें मिली थीं। हालांकि जिन छात्रों की पहली किस्त मिल चुकी है, उन्हें आगे का भुगतान मिलता रहेगा, लेकिन नए आवेदन रुक गए हैं। इस कदम से शिक्षा लोन की प्रक्रिया में देरी हुई है, जिससे कई छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है.
