ब्रेकिंग
रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Bihar Job: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, इन स्नातक स्तरीय पदों के लिए आवेदन आज से शुरू..

Bihar Job: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने CGL 4 भर्ती 2025 के लिए 1481 पदों पर आवेदन शुरू किए हैं। 18 अगस्त से 17 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, प्रीलिम्स में 3 किताबें ले जाने की अनुमति।

Bihar Job
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Job: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 4th Combined Graduate Level (CGL) भर्ती 2025 के लिए 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत विभिन्न विभागों में 1481 स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (1064 पद), योजना सहायक (88), कनीय सांख्यिकी सहायक (5), डेटा एंट्री ऑपरेटर (1), अंकेक्षक (125) और अंकेक्षक सहयोग समितियां (198) शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थी NCERT, BSEB या ICSE की तीन किताबें ले जा सकेंगे।


पदों का विवरण और पात्रता

- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO): 1064 पद (368 महिलाओं के लिए), सामान्य प्रशासन विभाग, पात्रता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।  

- योजना सहायक: 88 पद (30 महिलाओं के लिए), योजना एवं विकास विभाग, पात्रता: स्नातक।  

- कनीय सांख्यिकी सहायक (JSA): 5 पद, श्रम संसाधन विभाग, पात्रता: गणित/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/सांख्यिकी में स्नातक।  

- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 1 पद, वित्त विभाग, पात्रता: स्नातक + PGDCA/BCA/BSc (IT) या समकक्ष।  

- अंकेक्षक: 125 पद (44 महिलाओं के लिए), वित्त विभाग, पात्रता: वाणिज्य/अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी में स्नातक।  

- अंकेक्षक, सहयोग समितियां: 198 पद (68 महिलाओं के लिए), सहकारिता विभाग, पात्रता: गणित/वाणिज्य में स्नातक।


आयु सीमा (01/08/2025 तक): 21-37 वर्ष (UR पुरुष), 40 वर्ष (UR महिला, BC/EBC), 42 वर्ष (SC/ST)। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट।


आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे। उम्मीदवारों को bssc.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने होंगे और फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/स्नातक प्रमाणपत्र, जाति/निवास प्रमाणपत्र आदि अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क: सामान्य/BC/EBC/बिहार से बाहर: ₹540; SC/ST/महिला (बिहार निवासी)/दिव्यांग: ₹135। भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से होगा। अंतिम तिथि: 17 सितंबर (रजिस्ट्रेशन/शुल्क भुगतान), 19 सितंबर (फॉर्म जमा)।


चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (600 अंक, 150 प्रश्न, 2 घंटे 15 मिनट) और मुख्य परीक्षा (पेपर 1: हिंदी, 400 अंक; पेपर 2: सामान्य अध्ययन, विज्ञान/गणित, तर्क, 600 अंक) शामिल हैं। प्रीलिम्स में 40,000 से अधिक आवेदन होने पर एक से अधिक चरणों में परीक्षा हो सकती है। न्यूनतम अर्हता अंक: सामान्य (40%), BC (36.5%), EBC (34%), SC/ST/महिला/दिव्यांग (32%)।


वेतन: ASO/योजना सहायक/JSA (पे लेवल-7, ₹44,900-₹1,42,400), DEO (पे लेवल-6, ₹35,400-₹1,12,400), अंकेक्षक (पे लेवल-5, ₹29,200-₹92,300)।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें