ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका

bihar inter admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 3 जुलाई कर दी है। यह मौका प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन के लिए अंतिम है।

bihar inter admission 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

bihar inter admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट में प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 3 जुलाई 2025 कर दिया है। पहले यह तिथि 4 से 10 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 28 जून तक के लिए बढ़ाया गया था। अब 29 जून से 3 जुलाई तक छात्र नामांकन करा सकते हैं।


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर आवंटित शिक्षण संस्थानों में नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर है। निर्धारित समय सीमा में नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों की आवंटित सीटें स्वतः रिक्त घोषित कर दी जाएंगी और उनका नाम OFSS वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।


बिहार बोर्ड ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे नामांकित छात्रों की सूची 4 जुलाई 2025 तक हर हाल में ऑनलाइन अपडेट करें। लापरवाही पाए जाने पर संस्थान और प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बोर्ड रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी मेधा सूची जारी करेगा।


छात्रों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी OFSS वेबसाइट www.ofssbihar.net पर मिल जाएगी। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क किया जा सकता है।


बता दें कि राज्य के 10,006 शिक्षण संस्थानों में कुल 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन किया जा रहा है। केवल प्लस टू स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज ही इस प्रक्रिया में शामिल हैं। डिग्री कॉलेजों को सूची से हटा दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर स्तरीय शिक्षा प्रदान करने वाले सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों की सूची OFSS पोर्टल पर उपलब्ध है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें