ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बीएड परीक्षा में फेल छात्रों ने किया हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

DHANBAD: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेज के बीएड के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब 60-70 छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिला

बीएड परीक्षा में फेल छात्रों ने किया हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेज के बीएड के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब 60-70 छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों को आरोप है कि बीएड सेमेस्टर वन में जानबूझकर कर विश्वविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। जबकि नियमित छात्रों को फेल करने का प्रावधान नहीं है। 


गुस्साएं छात्रों का कहना है कि कही न कही विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि फेल छात्रों की कॉपियों को निकलवा कर फिर से जांच कराया जाएगा। वही छात्रों का कहना था कि अगर प्रबंधन किसी प्रकार निष्कर्ष नहीं निकालती है तो हम आंदोलन करेंगे ।


वही बीबीएमकेयू के कुलपति सुखदेव भोई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा विश्वविद्यालय में काफी बदलाव किया गया है। ये छात्र राजनीतिक बहकावे में आकर हंगामा कर रहे हैं। जबकि कई ऐसे कॉलेज है जहां नामांकन के बाद छात्र कॉलेज जाते ही नहीं है। छात्र चाहते है कि उन्हें परीक्षा में  उत्तीर्ण किया जा सके जो संभव नहीं है। इसलिए छात्रों से कहेंगे कि वो पढ़ाई करे किसी के बहकावे में ना आए। जहां तक इन बच्चों का सवाल है तो इनके निवेदन पर एक बार फिर कॉपियों को मंगवा कर उसकी जांच कराएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें