ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सिम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब केवल 19 रूपए में एक्टिव रहेगा सिम, जाने किस टेलिकॉम कंपनी ने निकाला ये ऑफर

DESK: टेलीकॉम कंपनियां पिछले वर्ष से कई बार अपने प्लान्स को महंगा करते आ रहे है, जिसके बाद से लोगो के लिए उनके सिम को एक्टिव रखना भी महंगा हो गया था. लेकिन, अब वैसे लोगों के लिए टे

सिम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब केवल 19 रूपए में एक्टिव रहेगा सिम, जाने किस टेलिकॉम कंपनी ने निकाला ये ऑफर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: टेलीकॉम कंपनियां पिछले वर्ष से कई बार अपने प्लान्स को महंगा करते आ रहे है, जिसके बाद से लोगो के लिए उनके सिम को एक्टिव रखना भी महंगा हो गया था. लेकिन, अब वैसे लोगों के लिए टेलीकॉम कंपनी ने एक नया ऑफर निकला है, जिसमें लोगों को केवल 19 रुपये के प्रति महीने का रिचार्ज कर   मोबाइल नंबर को एक्टिव रख सकते है.  


बता दे, इस 19 रूपए के प्लान से 30 दिनों तक सिम को एक्टिव रखा जा सकता है. यह नया प्लान उन बाकी सब प्लान्स को पीछे छोड़ देगा, जिसका  सिम  एक्टिव रखने वाला सबसे सस्ता प्लान का रेंज 50 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक जाता है. ये 50 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक सिम को एक्टिव रखने वाले प्लान में Jio, Airtel और Vodafone Idea के सिम शामिल है. 

हालांकि, इस तरह के प्लान्स 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. जबकि ये 19 रूपए वाला रिचार्ज कनेक्टिविटी ऑफर करता है. आपको बता दे कि यह 19 रूपए वाला प्लान BSNL ने अपने उपभोक्ता के लिए लांच किया है . रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में BSNL का 4G नेटवर्क 15 अगस्त को लांच किया जाएगा. वैसे उपभोक्ता जो केवल एक सिम को एक्टिव रखना चाहते है, उनके लिए यह  19 रुपये का रिचार्ज प्लान बेस्ट है.   


हम आपको BSNL के 19 रुपये वाले प्लान में उपभोक्ता को मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं. इस प्लान की अधिकतम वैलिडिटी 30 दिनों तक ही रह पायेगी. बीएसएनएल कंपनी ने इस  इस प्लान का नाम VoiceRateCutter_19 रखा है. इस रिचार्ज को करवाने से ऑन-नेट और ऑफ नेट कॉल रेट 20 पैसे प्रति मिनट हो जाता है.   


 BSNL के इस ख़ास प्लान के साथ यूजर को यह भी फायेदा होगा कि अगर उपभोक्ता के पास कोई डेटा प्लान या बैलेंस नहीं भी है फिर भी इस रिचार्ज की सहायता से नंबर एक्टिव रख सकेंगे. इससे युज़र्स को सभी सर्विस और इनकमिंग कॉल फैसिलिटी आगे भी मिलती रहेगी.  


अगर इस प्लान को हम कैलकुलेटकरते है तो इस प्लान से उपभोक्ताओं को सालभर के लिए केवल 19 x 12 = 228 रुपये ही खर्च करने होंगे. यानी एक तरफ जहां सिम को एक्केटिव रखना दुसरे सिम के उपभोक्ता के लिए महंगा पर सकता है तो वही दूसरी ओर जो उपभोक्ता बीएसएनएल के सिम का उपयोग करते है, उन्हें सिम को एक्टिव रखने के लिए केवल  228 रुपये ही खर्च करने होंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें