ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Reliance Jio का नया ऐलान, 10 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा टॉक टाइम के साथ ही 1 GB फ्री डेटा

DESK: Reliance Jio के वैसे यूजर्स जो डेटा ज्यादा यूज करते हैं उन्के लिए अच्छी खबर है. कई बार डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाने पर यूजर को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे ग्राहकों

Reliance Jio का नया ऐलान, 10 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा टॉक टाइम के साथ ही 1 GB फ्री डेटा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: Reliance Jio के वैसे यूजर्स जो डेटा ज्यादा यूज करते हैं उन्के लिए अच्छी खबर है. कई बार डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाने पर यूजर को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो एक नया डेटा वाउचर लाया है. जिसमें 10 रुपये में आपको IUC के साथ ही 1 जीबी डेटा भी मिलेगा. 

रिलायंस जियो पहली टेलिकॉम कंपनी है, जो अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए ग्राहकों से IUC चार्ज ले रहा है. नॉन-जियो मिनट खत्म होने पर जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने वाले ग्राहकों को 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना पड़ता है. ऐसे ग्राहक को कंपनी IUC टॉक टाइम रिचार्ज देती है. 

कंपनी 10 रुपये का एक रिचार्ज वाउचर लाई है, जिसमें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 124 मिनट के साथ ही 1 जीबी फ्री डेटा भी दिया जा रहा है. वहीं सिर्फ डेटा की बात करें तो 1 जीबी डेटा के लिए आपको 21 रुपये से रिचार्ज करना पड़ता है. तो कंपनी का 10 रुपये वाला प्लाय ज्यादा डेटा यूज करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है. 

डेली डेटा खत्म होने के बाद दो ऑप्शन

डेली डेटा खत्म होने के बाद ग्राहक के पास दो ऑप्शन हैं. पहला डेटा वाउचर- जिसमें आपको 21 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलेगा तो वहीं दूसरा आईयूसी टॉक टाइम वाउचर- जिसमें आपको 10 रुपये में 124 आईयूसी टॉक टाइम के साथ ही 1 जीबी फ्री डेटा मिलेगा. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें