ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Indian Railways Veg Meal Price: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेल मंत्रालय ने साझा किया वेज मील का मेन्यू, जानिए.. क्या है नई कीमतें

Indian Railways Veg Meal Price: रेल मंत्रालय ने वेज मील (स्टैंडर्ड कैसरोल) की कीमत और मेन्यू जारी किया है। स्टेशन पर 70 और ट्रेन में 80 में मिलने वाले इस खाने में चावल, दाल/सांभर, रोटी/पराठा, दही, सब्जी और अचार शामिल है।

Indian Railways Veg Meal Price
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Railways Veg Meal Price: भारत में प्रतिदिन करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं, जिनमें से अधिकांश लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए भोजन एक अहम जरूरत होती है। जो लोग घर से खाना नहीं ला पाते, वे या तो स्टेशन पर मिलने वाले भोजन पर निर्भर रहते हैं या फिर ट्रेन की पैंट्री में उपलब्ध भोजन का विकल्प चुनते हैं।


रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वेज मील की कीमत और उसका पूरा मेन्यू साझा किया है। यह जानकारी उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें अब तक खाने की निर्धारित कीमतों और मीनू की जानकारी नहीं थी।


रेल मंत्रालय के अनुसार, वेज मील में प्लेन चावल – 150 ग्राम, गाढ़ी दाल या सांभर – 150 ग्राम, दही – 80 ग्राम, 2 पराठा या 4 रोटी – 100 ग्राम, मिक्स सब्जी – 100 ग्राम, अचार का पैकेट – 12 ग्राम रहेगा। स्टेशन पर वेज मील की कीमत 70 रुपए होगी जबकि ट्रेन में वेज मील की कीमत 80 रुपए तय की गई है।


यदि यात्रा के दौरान कोई कर्मचारी आपसे तय कीमत से अधिक पैसा मांगता है या मेन्यू के किसी आइटम को नहीं देता है, तो आप रेलवे का ट्वीट दिखाकर उसे सचेत कर सकते हैं। यदि वह फिर भी नहीं मानता, तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 139 पर, रेल मदद ऐप के जरिए या X पर रेलवे को टैग करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें