ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मोबाइल खरीदने पर एक दर्जन नींबू फ्री: आसमान छूते नींबू के भाव के बीच मोबाइल दुकानदार ने दिया अनोखा ऑफर

DESK: देश भर में नींबू के कीमत आसमान पर हैं. पारा 45 डिग्री के पार है और इसी बीच गर्मी से थोड़ी राहत देने वाला नींबू सेब-अनार से भी मंहगा हो गया. ऐसे में एक मोबाइल दुकानदार ने अनोख

मोबाइल खरीदने पर एक दर्जन नींबू फ्री: आसमान छूते नींबू के भाव के बीच मोबाइल दुकानदार ने दिया अनोखा ऑफर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश भर में नींबू के कीमत आसमान पर हैं. पारा 45 डिग्री के पार है और इसी बीच गर्मी से थोड़ी राहत देने वाला नींबू सेब-अनार से भी मंहगा हो गया. ऐसे में एक मोबाइल दुकानदार ने अनोखा ऑफर दिया है. मोबाइल दुकान का ऑफर है-किसी भी कंपनी का मोबाइल खऱीदिये, एक दर्जन नींबू फ्री मिलेगा।


वाराणसी की दुकान में ऑफर

वाराणसी के एक मोबाइल दुकानदार ने अपने ग्राहकों के लिए ये ऑफर दिया है. वाराणसी के लहुरावीर इलाके में ये मोबाइल दुकान है. दुकानदार का कहना है कि जब से ऑफर दिया है तब से ढ़ेर सारे ग्राहक दुकान में आ रहे हैं. वे मोबाइल खरीद भी रहे हैं और मोबाइल के साथ एक दर्जन नींबू ले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी मोबाइल दुकान का ये ऑफर काफी चर्चे में है।


मोबाइल दुकान के मालिक यश जायसवाल ने बताया कि इन दिनों मोबाइल का मार्केट डाउन चल रहा है. उधर बाजार में नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में उनके दिमाग में ये ख्याल आया कि नींबू से जोडकर मोबाइल बेचने का प्लान बनाया जाये. तभी उन्होंने मोबाइल के साथ नींबू फ्री देने का ऑफर दिया. अब ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं. इनमें से ज्यादातर महिलायें हैं, जो खुशी के साथ मोबाइल औऱ नींबू ले जा रही हैं. दुकानदार ने बताया कि जब तक नींबू के दाम बढ़े रहेंगे तब तक वे ये ऑफर चलाते रहेंगे। 


वाराणसी की इस दुकान पर मोबाइल खरीदने आये ग्राहक मो. कलीम ने बताया कि उन्होंने मोबाइल खरीदा तो एक दर्जन नींबू फ्री में मिल गये हैं. अभी रोजा का समय चल रहा है और नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में मोबाइल के साथ फ्री में मिले नींबू से कम से कम दो दिनों तक काम चल जायेगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें