ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

लॉकडाउन को लेकर कंफ्यूजन ने फ्लाइट फेयर को नहीं बढ़ने दिया, लोग टिकट बुकिंग से कर रहे परहेज

PATNA: लॉकडाउन खत्म होने को लेकर कंफ्यूजन है. इस कारण ही फ्लाइट की संचालन करने वाली कंपनियों ने पहले तीन दिन के बाद कोई किराया नहीं बढ़ाया है. फिलहाल15 अप्रैल

लॉकडाउन को लेकर कंफ्यूजन ने फ्लाइट फेयर को नहीं बढ़ने दिया, लोग टिकट बुकिंग से कर रहे परहेज
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लॉकडाउन खत्म होने को लेकर कंफ्यूजन है. इस कारण ही फ्लाइट की संचालन करने वाली कंपनियों ने पहले तीन दिन के बाद कोई किराया नहीं बढ़ाया है. फिलहाल15 अप्रैल से विमानों की बुकिंग शुरू हो गई है. यात्रा करने वाले लोगों में संशय की स्थिति फिलहाल बनी हुई है.


सिर्फ पहले तीन का बढ़ाया रेट

पटना से दिल्ली का किराया पहले तीन दिन का 3500 रुपए के करीब है, लेकिन 18 अप्रैल के बाद यही किराया 1744 रुपए है. सही स्थिति पटना से मुंबई को लेकर है. पहले तीन दिन का पटना से मुंबई का किराया 3800 रुपए है, लेकिन 18 अप्रैल के बाद 3135 रुपए है. चेन्नई का किराया 5000 रुपए है. जबकि तीन दिन के बाद 4100 रुपए है. दिल्ली के लिए तो फ्लाइट का किराया पहले तीन के बाद राजधानी ट्रेन से भी कम है. एसी थ्री टायर में 2200 रुपए किराया है. जबकि फ्लाइट का 1744 है. पटना से हैदराबाद का किराया पहले तीन दिन का 4200 रुपए है. लेकिन 19 अप्रैल के बाद यही किराया 2700 रुपए है. 

एयर इंडिया की बुकिंग 30 अप्रैल तक कैंसिल

एयर इंडिया में अपने सभी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया है. एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक सभी तरह की फ्लाइट की टिकट बुकिंग बंद कर दी है. हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि एयर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया है. एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक टिकट की बुकिंग बंद करने के फैसले के साथ केवल इतनी जानकारी साझा की है कि अब फ्लाइट बुकिंग को लेकर 14 अप्रैल के बाद फैसला लिया जाएगा.  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें