ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

एलन मस्क का बड़ा ऐलान – होल्ड पर है ट्वीटर डील

DESK: एलन मस्क, यह एक ऐसा नाम है जिसे सभी लोग जानते है. दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के साथ साथ अमरीकी इलेक्ट्रीक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के द्वारा ट्वीटर को लेकर

एलन मस्क का बड़ा ऐलान – होल्ड पर है ट्वीटर डील
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: एलन मस्क, यह एक ऐसा नाम है जिसे सभी लोग जानते है. दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के साथ साथ अमरीकी इलेक्ट्रीक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के द्वारा  ट्वीटर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. दरअसल, एलन मस्क के द्वारा ऐलान कर कहा गया है कि, ट्विटर डील अभी होल्ड पर है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले करीब 44 अरब डॉलर में माइकगिंग साइट ट्वीटर का अधिग्रहण करने की घोषणा की गई थी.


एलन मस्क के द्वारा स्पैम और फेक अकाउंट्स पर चल रहे विवरण का हवाला दे दिया है और  ट्विटर इंक के लिए उनका 44 बिलियन डॉलर का सौदा अस्थायी रूप से रोक दिया है. मस्क ने ट्वीट पर पोस्ट करते हुए कहा कि  ‘ट्विटर डील अस्थायी रूप से पेंडिंग जानकारियों पर गणना का समर्थन करती है कि स्पैम/फेक अकाउंट्स वास्तव में 5% से कम यूजर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं.’


यह भी खबर सामने आ रही है की मस्क के इस ऐलान से पहले ट्वीटर ने अपने दो शीर्ष प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया था. कंपनी के मौजूदा हालात के बारे में ब्रूस फाल्क और केवोन बेकपोर की ट्विटर से छुट्टी किए जाने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल के द्वारा  कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में अवगत कराया गया है. उन्होंने मेल के द्वारा यह बताया है कि यह फैसला कंपनी ने बदलाव और  बजट आदि की समस्या को देखते हुए लिया है.


आपको बता दें कि हाल ही में कुछ समय पहले एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद लिया था. मस्क के द्वारा ट्विटर में मौजूद हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर चुकाए गये थे. वैसे दस्तावेजों से यह बात सामने आती है जिसे सिक्योेरिटी और एक्स चेंज कमीशन में दाखिल किये गये थे , कि रिवोकेबल ट्रस्टी के माध्यकम से मस्क के पास ट्विटर के 73,486,938 शेयर या 9.2 फीसदी हिस्सेदारी थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें