ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

देश में 10 करोड़ नौकरियों पर संकट, RBI के पूर्व गवर्नर ने लॉकडाउन के जोखिम बताए

DELHI : कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन अपने अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन 20 अप्रैल से ही उसमे

देश में 10 करोड़ नौकरियों पर संकट, RBI के पूर्व गवर्नर ने लॉकडाउन के जोखिम बताए
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन अपने अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन 20 अप्रैल से ही उसमें छूट दी जाने लगी। अब यह माना जा रहा है कि लॉक डाउन को धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में केंद्र सरकार आगे बढ़ेगी लेकिन लॉकडाउन से देश को बाहर निकालना इतना आसान भी नहीं होगा। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि लॉकडाउन से निकलना बेहद जोखिम भरा काम है और इसमें सावधानी बरतने की पूरी आवश्यकता होगी। 


आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि कोरोना संकट के कारण देश में 10 करोड़ नौकरियां खत्म होने की आशंका है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि लॉकडाउन को अर्थव्यवस्था के नजरिए से बहुत सतर्कता के साथ खोलना होगा। रघुराम राजन ने कहा है कि गरीबों की मदद के लिए सरकार को तकरीबन 65 हजार करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी और भारत में हर दिन 20 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस का टेस्ट कराना होगा। 


रघुराम राजन ने कहा है कि अब वह दौर आ चुका है कि सरकार अपनी प्राथमिकताएं तय करें। हमारे पास संसाधन सीमित है और वित्तीय संसाधन पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद कम। ऐसे में अब निर्णय लेना होगा कि हम वायरस की लड़ाई और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जंग साथ साथ लड़ें।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें