बिहारमधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल
मधुबनी की सृष्टि कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स में 453 अंक और 91% हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। पढ़ाई कर सीए बनने का सपना देख रही सृष्टि की सफलता से माता-पिता और आस-पड़ोस में खुशी का माहौल है।











