MADHUBANI: मधुबनी शहर की सृष्टि कुमारी ने इंटरमीडिएट कॉमर्स स्ट्रीम में 453 अंक प्राप्त कर 91% के साथ जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। सृष्टि का सपना सीए बनकर करियर बनाने का है।
सृष्टि के पिता, शिव कुमार पंजीयार, और माता, पूनम पंजीयार, शहर के महिला कॉलेज रोड पर प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसाय संचालित करते हैं। सृष्टि दो भाई-बहनों में बहन के रूप में दूसरे नंबर पर हैं। वह राजनगर प्रखंड के मिथिला जनता महाविद्यालय की छात्रा हैं। सृष्टि की इस सफलता से उनके माता-पिता अत्यंत खुश हैं, वहीं आस-पड़ोस के लोग भी उन्हें बधाई देने लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।





