ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Bihar News: फेमस यूट्यूबर मणि मेराज पटना से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के आरोप के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Bihar News: बिहार के चर्चित यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी एक्टर या कहें कि फेमस यूट्यूबर मणि मेराज सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। उनके विवाद की वजह कोई गाना या फिल्म नहीं है बल्कि उनके निजी रिश्ते हैं। इसी कड़ी में अब जो अपडेट सामने आया है वह है कि इन्हें अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और जेल भी भेज दिया गया है। इसके बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल,बिहार के चर्चित यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज को पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मणि मेराज पर उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट ने दुष्कर्म, धोखे से शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद अब उन्हें इस मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। 


पीड़िता वन्नू दी ग्रेट ने आरोप लगाया है कि करीब ढाई साल पहले मणि मेराज ने अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाकर उनसे दोस्ती की थी। एक दिन उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो मणि मेराज ने शादी का वादा किया।


वंदना (वन्नू दी ग्रेट) का दावा है कि बाद में मणि मेराज ने उनसे शादी कर ली, लेकिन शादी की बात को सार्वजनिक न करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संबंध बने और गर्भवती होने पर वंदना से जबरन गर्भपात करवाया गया।


मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने कहा कि यह पूरा मामला एक लिव-इन रिलेशनशिप का है, जिसे दुष्कर्म का रूप देना गलत है। उनका आरोप है कि मणि मेराज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल मणि मेराज पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस कस्टडी में हैं। ट्रांजिट रिमांड के लिए आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में पुलिस को तत्काल अनुमति नहीं मिली। अब आज दोपहर 3 बजे कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड पर फिर से सुनवाई होगी। इधर,यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं मणि मेराज के परिवार और वकीलों ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें