Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां गुरुवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना जिले के नरकटियागंज बलथर मुख्य मार्ग पर सियरहि गांव के समीप का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोनासती टोला मोहम्मदपुर निवासी जुमन मियां अपनी गाड़ी लेकर मरजदवा किसी को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान सियरहि गांव के पास चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।
वहीं, चालक जब तक गाड़ी रोककर कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि वाहन में बैठे लोगों की जान बच गई। घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

