ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, लौरिया में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 5 घायल

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला, थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू की।

bihar
उपद्रवियों ने लगाई घर में आग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया गांव में जमीन विवाद के दौरान प्रशासनिक टीम पर हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा और अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मामला वाद संख्या 109/2025-26 से जुड़ा है, जिसमें मनोज जायसवाल और वंशराज राम के बीच करीब दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एलआरडीसी के आदेश पर प्रशासन की टीम शनिवार को जमीन की मापी के लिए दुबौलिया गांव पहुंची थी। मापी के दौरान एक पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।


आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया, जिससे कई अधिकारी और कर्मी घायल हो गए। इसी दौरान उपद्रवियों ने एक घर में आग भी लगा दी। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक टीम को बिना मापी किए ही वापस लौटना पड़ा।


बताया जा रहा है कि इससे पहले 17 दिसंबर को भी इसी भूमि की मापी के लिए गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन तब स्थिति नियंत्रण में रही। इस बार हमला किए जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें