ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

EOU का बड़ा एक्शन: अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति और जली हुई नकदी जब्त

भागलपुर और सासाराम में EOU ने अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर छापा मारा। करोड़ों की अवैध संपत्ति और पांच लाख रुपये से अधिक जले हुए नोट जब्त। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज।

Bihar
EOU की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटना और भागलपुर में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। सासाराम में भी विनय सौरभ के ठिकाने पर छापेमारी की गयी। सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर और गौरक्षणी इलाके में एक साथ छापेमारी हुई। भागलपुर और सासाराम में हुई छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति और जले हुए पांच लाख रुपये से अधिक के नोट बरामद किया है। EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विनय सौरभ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


बता दें कि भागलपुर के सब रजिस्टार विनय सौरभ सासाराम के ही रहने वाले हैं। EOU की टीम ने भ्रष्टाचार तथा अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति मामले में इन पर कार्रवाई शुरू की है। बताया जाता है कि 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का इनपर आरोप है। आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग ने 21 अगस्त को इस मामले में केस दर्ज किया है। जिसमें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जिसको लेकर भागलपुर सहित कई ठिकानों पर छापामारी हुई है। सासाराम की टीम ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया।  विनय सौरभ के पिता सुनील सिंह यादव का कहना है कि आर्थिक अपराध की टीम उनके घर लगभग 5 घंटा से अधिक समय तक रही है। इस दौरान जमीन के कुछ कागजात भी अपने साथ ले गई। 


भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर जिला निबंधन कार्यालय में तैनात अवर निबंधन विनय सौरव के कई ठिकानों पर छापेमारी की। दरअसल अवर निबंधक बिनय सौरभ के द्वारा अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सुचना EOU को मिली थी। जिसके बाद पटना से भागलपुर और सासाराम पहुंची ईओयू की टीम ने अवर निबंधक के निवास स्थल और जिला निबंधन कार्यालय में छापेमारी की। EOU को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां हाथ लगी है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि विनय सौरभ के भागलपुर स्थित आवास से करोड़ों की अवैध संपत्ति और 5 लाख से ज्यादा जला हुआ नोट बरामद हुआ है। फिलहाल ईओयू के अधिकारी आगे की कार्रवाई में लगे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें