ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बाढ़ से बेहाल जनता और विधायक जी हैं लापता, BJP MLA ज्ञानू का पता बताने वाले के लिए 101 रुपये का रखा गया इनाम

BARH : पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके की जनता बाढ़ से परेशान है लेकिन स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की कोई खोज खबर नहीं है। दियारा के लोग कह रहे हैं कि विधायक जी अरसे से

बाढ़ से बेहाल जनता और विधायक जी हैं लापता, BJP MLA ज्ञानू का पता बताने वाले के लिए 101 रुपये का रखा गया इनाम
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BARH : पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके की जनता बाढ़ से परेशान है लेकिन स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की कोई खोज खबर नहीं है। दियारा के लोग कह रहे हैं कि विधायक जी अरसे से उनके बीच नहीं आए हैं। आपदा की स्थिति में भी उन्होंने जनता की सुध नहीं ली है। 


विधायकजी के दर्शन को तरसे दियारा इलाके के राम नगर पंचायत के लोगों ने विधायक जी की गुमशुदगी का बैनर और पोस्टर लगा दिया है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का पता बताने वाले के लिए 101 रुपए का इनाम रखा गया है।


लोगों का कहना है कि चुनाव के वक्त वोट के लिए विधायकजी गांव का चक्कर काट रहे थे, लेकिन गांव की जनता जब बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है, तब उनका कोई अता-पता नहीं है। लिहाजा गुस्से में लोगों ने विधायकजी के लापता होने का पोस्टर लगा दिया है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या इस पोस्टर को देखने के बाद विधायकजी गांव वालों की सुध लेने उनके बीच आते हैं या नहीं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें