ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

विधान परिषद में भारी संक्रमण, सहायक की मौत के बाद कार्यालय बंद किया गया

PATNA : बिहार विधान परिषद में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिल रहा है. परिषद में काम करने वाले एक कर्मी की मौत कोरोना के कारण हो गई है. सहायक के पद पर कार्यरत अरुण राम क

विधान परिषद में भारी संक्रमण, सहायक की मौत के बाद कार्यालय बंद किया गया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान परिषद में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिल रहा है. परिषद में काम करने वाले एक कर्मी की मौत कोरोना के कारण हो गई है. सहायक के पद पर कार्यरत अरुण राम की मौत हो गई है. अरुण राम पिछले दिनों बुखार से पीड़ित थे और 1 सप्ताह से वह कार्यालय भी नहीं आ रहे थे. 


बताया जा रहा है कि संक्रमित सहायक के ऑफिस नहीं आने के बावजूद विधान परिषद में काम करने वाले लगभग एक दर्जन कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं. विधान परिषद में आज अरुण राम के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया. विधान परिषद सचिवालय में अब सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा. उसके बाद ही कार्यालय में कर्मी प्रवेश करेंगे विधान परिषद के सभी अधिकारियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी अपनी कोरोना जांच कराएंगे. हालांकि वह पहली लहर में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. 


विधान परिषद में भी अब गृह विभाग के गाइडलाइन का पालन होगा. 30 अप्रैल तक के 33 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय चलाने का निर्देश दिया गया है. वही वरीय अधिकारियों की उपस्थिति को 100 पीस जी रखा गया है. आशंका जताई जा रही है कि परिषद में कोरोना का संक्रमण और ज्यादा हो सकता है. हालांकि टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि आखिर विधान परिषद कार्यालय में काम करने वाले कितने कर्मी संक्रमित है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें