ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में पीपा पुल से ईंट लदा ट्रैक्टर गंगा नदी में जा गिरा. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के जिमदारी घाट पीपा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरा।


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चकौसन बाजार से राघोपुर दियारा की ओर जा रहा था। पीपा पुल के एप्रोच रोड से उतरते समय चालक ने सामने आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गंगा नदी में जा गिरा।


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर BBC चिमनी की ईंटें लदी हुई थीं, जिससे वाहन का वजन अधिक था और हादसा और भी गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीपा पुल का एप्रोच रोड करीब 15 फीट ऊंचा और काफी खतरनाक है। लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।


घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रैक्टर चालक का शव इंजन के नीचे फंसा हुआ है, जिसे निकालने में स्थानीय गोताखोरों को काफी दिक्कत हो रही है।


पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी सूचना दे दी है। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए क्रेन का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रैक्टर में अन्य मजदूर भी सवार हो सकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें