ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

RailOne App Offer: रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% डिस्काउंट, 14 जनवरी से लागू

रेलवे ने RailOne मोबाइल ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% छूट देने की घोषणा की है। यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक डिजिटल भुगतान करने वाले यात्रियों के लिए लागू रहेगी।

bihar
डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन (RailOne) मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की छूट (Discount) देने का निर्णय लिया है। यह विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।  


आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। 


रेलवन एप के आर-वालेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3% छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक। इस प्रकार रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा।  


इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है। इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।


रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपरक अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें