Hindi News / bihar / vaishali-news / हाजीपुर में पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही 2...

हाजीपुर में पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही 2 भाईयों की दर्दनाक मौत

हाजीपुर में दो भाईयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2025, 7:05:57 PM

BIHAR POLICE

दर्दनाक सड़क हादसा - फ़ोटो GOOGLE

vaishali: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। वैशाली के हाजीपुर में एक अनियंत्रित पेट्रोल के टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ट्रक के पहिये के नीचे बाइक चला गया और घटना के बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 


घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक की है जहां इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक की पहचान जंदाहा थाना इलाका स्थित सलाहा गांव निवासी शंकर पासवान और बैजू पासवान के रूप में हुई है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में  लेना चाहा तब लोग विरोध करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। एक भाई की बेटी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती हैं उसी को छोड़ने के लिए वो गये हुए थे।