ब्रेकिंग
‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Bihar News: बिहार में बकरी की पीट-पीटकर हत्या, थाने पहुंचा मामला; जमकर हुआ बवाल

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र, पौरा मदन सिंह गांव में एक अत्यंत ही गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ व्यक्तियों ने बकरी को पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र, पौरा मदन सिंह गांव में एक अत्यंत ही गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ व्यक्तियों ने बकरी को पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और घंटों थाने के बाहर हंगामा करते रहे। फातियाबाद-बोरहा निवासी संजय पासवान की पत्नी गीता देवी ने बताया कि वे बकरी चराने के लिए हावड़ा, मदन सिंह के खेत गए थे। जैसे ही वे छोटू बैठा के घर के पास पहुंचे, उनकी बकरी को पीट-पीटकर मार दिया गया। इसी दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस घटना से मालिक और स्थानीय लोग सकते में हैं।


थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घटना स्थल की जांच और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस नासमझी और हिंसक कृत्य की निंदा कर रहे हैं। वहीं, परिजन और ग्रामीण पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। थानेदार और स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले को हल किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें