ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

पटना: ट्रांसजेंडर को पहले हुआ प्यार...फिर की शादी अब पति ने पहचानने से किया इनकार

PATNA: राजधानी पटना से शादी में मिले धोखे की एक अनोखी घटना सामने आई है. ट्रांसजेंडर को पहले प्यार हुआ...फिर उसने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई, कुछ दिनों तक सब ठ

पटना: ट्रांसजेंडर को पहले हुआ प्यार...फिर की शादी अब पति ने पहचानने से किया इनकार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना से शादी में मिले धोखे की एक अनोखी घटना सामने आई है. ट्रांसजेंडर को पहले प्यार हुआ...फिर उसने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई, कुछ दिनों तक सब ठीक चला लेकिन ट्रांसजेंडर का पति अब उसे पहचानने तक से इनकार कर रहा है.


पति की चीटिंग से परेशान ट्रांसजेंडर ने बिहार राज्य महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ 25 मार्च, 2019 को भोजपुर के बखोरापुरवाली काली मंदिर में हुई थी. लड़के को पहले से इसकी जानकारी थी कि वह एक ट्रांसजेंडर है. बावजूद उसने पीड़ित को स्वीकार कर उससे शादी की. शादी के कुछ दिनों तक वे दोनों खुशहाल रहें. 


कुछ दिनों के बाद दोनों अपने-अपने काम के सिलसिले में अलग रहने लगे. अब जब पीड़ित उसको फोन करती है, तो वह फोन नहीं उठाता है, साथ ही कॉल करने पर धमकी देता है. पति सुसाइड करने के साथ खुद के परिवार का कत्ल करके मर्डर का इल्जाम पीड़ित के ऊपर लगाने की धमकी देता है. ट्रांसजेंडर ने महिला आयोग को अपनी मुलाकात की तस्वीरें और मंदिर का मैरेज सर्टिफिकेट भी दिखाया. वहीं इस पूरे मामले पर आरोपी पति विकास कुमार ने कहा कि वो ट्रांसजेंडर को जानता तक नहीं है. अपने ऊपर लगाये गये आरोों से उसने इनकार कर दिया है. दोनों की बातें सुनने के बाद आयोग ने 28 फरवरी को दोनों को साक्ष्य के साथ आने का निर्देश दिया है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें