ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

RJD जिलाध्यक्ष के चुनाव में भारी बवाल, हंगामें को देखते हुए स्थगित करना पड़ गया चुनाव

MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के जिला संगठन ढाका के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोग आपस में ही भिड़ गये जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हंग

bihar
हंगामे की भेंट चढ़ गया चुनाव
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के जिला संगठन ढाका के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोग आपस में ही भिड़ गये जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष चुनाव को स्थगित कर दिया गया। 


पूर्वी चंपारण में ढाका के लिए राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। तभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष नूर आलम खा और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हामिद रेजा के समर्थक चुनाव के दौरान आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थक भी सामने आ गये। भारी हंगामे के चलते इस चुनाव को ही स्थगित कर दिया गया। 


जिला निर्वाची पदाधिकारी अनिल सहनी ने हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष के चुनाव को स्थगित कर दिया। जिसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घर के लिए रवाना हो गये। लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी की शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होते रहता तो स्थगित करने की नौबत नहीं आती। चुनाव स्थगित होने से कुछ लोग मायूस नजर आए। पूरी स्थिति से अवगत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कराया गया है। अब आगे उनके निर्देश के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें