ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

ठंड से बेहाल बिहार, घने कोहरे की चपेट में पटना, लोग कर रहे त्राहिमाम

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में ठंड का कहर जारी है. लगातार 15 दिनों तक भीषण सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. पिछले 10 साल में यह पहला मौका है, जब लगातार 15 दिनों तक सर्

ठंड से बेहाल बिहार, घने कोहरे की चपेट में पटना, लोग कर रहे त्राहिमाम
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में ठंड का कहर जारी है. लगातार 15 दिनों तक भीषण सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. पिछले 10 साल में यह पहला मौका है, जब लगातार 15 दिनों तक सर्दी का सितम जारी है. अब तक 28-29 दिसंबर के बाद से भीषण सर्दी का प्रकोप देखने को मिलता था. लेकिन इस बार ठंड का कहर बहुत भीषण है.


राजधानी पटना और गया में रिकॉर्डतोड़ ठंड से आम लोग बेहाल हैं. आज सुबह से ही पटना में घना कोहरा छाया हुआ है. शीतलहर ने कनकनी और बढ़ा दी है. एक तो ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर ऊपर से कोहरे का कहर..जिससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे गाड़ी चलाने वाले लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है.


सोमवार को गया का तापमान 2.4 डिग्री तक पहुंच गया. 1961 के बाद से दिसंबर में यह सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा. 2-4 जनवरी तक पूरे बिहार में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है. वहीं बादल छंटने के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें