ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

तेजप्रताप ने बांसुरी बजा जगायी नीतीश की अंतरात्मा, बिहारियों की पीड़ा का छेड़ा संगीत

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कोरोना संक्रमण के घेरे में रांची के रिम्स में घिर गये हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया में पूरे परिवार की पीड़ा व्यक्त करते हुए भावुक

तेजप्रताप ने बांसुरी बजा जगायी नीतीश की अंतरात्मा, बिहारियों की पीड़ा का छेड़ा संगीत
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कोरोना संक्रमण के घेरे में रांची के रिम्स में घिर गये हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया में पूरे परिवार की पीड़ा व्यक्त करते हुए भावुक ट्वीट किया और लिखा है कि पापा के स्वास्थ्य को लेकर पूरा परिवार तनाव और दर्द में जी रहा है। लेकिन इस बीच लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव बांसुरी बजा कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अंतरात्मा जगा रहे हैं। 


तेजप्रताप यादव ने बांसुरी बजाते हुए वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि 

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड पराई जाणे रे..

- सच्चा वैष्णव वही है, जो दूसरों की पीड़ा को समझता हो।


अतः हे राजन, संघी ईंट से दबी हुई अंतरात्मा को जगाईए और उन बालकों का, उन गरीब मजदूरों का पीड़ा को समझने का प्रयत्न करें और उन्हें अपने राज्य बिहार लाने का प्रबंध करें।।


तेजप्रताप यादव इन दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अंतरात्मा जगाने में पूरी तरह जुट गये हैं। इस बार तो उन्होनें अपनी बांसुरी की धुन से 'पीड़ा राग' छेड़ दिया है। वे  ये धुन सीएम को सुना रहे हैं। वे नीतीश कुमार को बता रहे हैं कि बिहार के बाहर फंसे गरीब मजदूरों की पीड़ा को समझिए । वे बाहर फंसे हुए हैं घर आने के लिए परेशान हैं उनका कष्ट दूर करिए। 


वहीं इससे पहले भी वे नीतीश कुमार की अंतरात्मा जगाने की असफल कोशिश कर चुके हैं।तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन का सम्पूर्ण मजा तो "अंतरात्मा" ही ले रहा है। खाली सोता रहता है।।


लेकिन लालू यादव के कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच घिरने और नीतीश सरकार के बचाव में उतरे उतरे उनके चंद्रिका राय के हमले जिसमें उन्होनें लालू के दोनों लाल को अनुभवहीन बताते हुए कहा है कि लालू परिवार केवल वोट के लिए राजनीति करता है के बीच तेजप्रताप की तान कौन सुनेगा ये जरूर दीगर बात है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें