ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

तेजस्वी यादव होमगार्ड जवान को उठक-बैठक करवाने पर बिफरे, बोले- नीतीश सरकार में अफसरशाही बेलगाम

PATNA: बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बेलगाम अफसरशाही पर जमकर बरसे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में जनप्रतिनिधियों की कोई सुन नहीं

तेजस्वी यादव होमगार्ड जवान को उठक-बैठक करवाने पर बिफरे, बोले- नीतीश सरकार में अफसरशाही बेलगाम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बेलगाम अफसरशाही पर जमकर बरसे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में जनप्रतिनिधियों की कोई सुन नहीं रहा है।तेजस्वी यादव ने अररिया प्रकरण पर सरकार की अफसरशाही को आड़े हाथों लिया है। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में अफ़सरशाही बेलगाम है। कैसे ज़िला कृषि अधिकारी एक बुज़ुर्ग होमगार्ड से उठक-बैठक करवा रहा है क्योंकि कर्तव्यपरायण होमगार्ड ने उससे गाड़ी का पास दिखाने को कहा था। हाल ही में बेगूसराय में पुलिस कस्टडी में 2 युवाओं की संस्थानिक हत्या हुई है।जनप्रतिनिधियों की कोई नहीं सुन रहा।


बता दें कि पिछले कुछ घंटों से अररिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पदाधिकारी होमगार्ड जवान से उठक-बैठक करवाते दिख रहे हैं।वायरल वीडियो में जो होमगार्ड जवान उठक बैठक कर रहा है उसका नाम गोनू ततवां है और वो अररिया के बैरगाछी में तैनात है। बताया जा रहा है कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार इसी इलाके से हो कर गुजर रहे थे। इसी दौरान सिपाही गोनू ततवां ने उनकी गाड़ी को लॉकडाउन के मद्देनजर रुटीन चेकिंग के लिए रोक दिया। दरअसल वो कृषि पदाधिकारी को पहचानता नहीं था। कायदे से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए इस जवान को शाबासी मिलनी चाहिए थी। लेकिन कृषि पदाधिकारी को अपने रुतबे के सामने ये सबकुछ इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बीच सड़क पर होमगार्ड जवान से कान पकड़ कर उठक बैठक करा दी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें