ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने बोला हमला, कहा..रिटायर्ड अधिकारी और अपराधी चला रहे NDA की सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर बिहार की NDA सरकार पर लगातार हमलावर है। सोशल मीडिया पर हर दिन सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। आज फिर तेजस्वी ने CM नीतीश पर हमला बोला है।

BIHAR POLITICS
सरकार पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

tejaswi yadav on nitish kumar: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के एक्स अकाउंट पर NDA सरकार को निशाना बनाया है। तेजस्वी यादव ने सहरसा के एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें हथियारबंद अपराधी पेट्रोल पंप कर्मी से लूटपाट करते दिख रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को तेजस्वी यादव ने शेयर करते हुए लिखा कि.."सहरसा में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूटा। कमजोर और बेबस मुख्यमंत्री के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था के कारण प्रदेश में हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई, अपहरण व रंगदारी की घटनाएं सामान्य हो गयी है। सरकार में बेचारे मंत्री और मुख्यमंत्री सिर्फ़ मुकदर्शक है। रिटायर्ड अधिकारी और अपराधी एनडीए सरकार चला रहे है। 


वही उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल muzaffarpur ने एक्स पर ट्वीट किया कि भाजपा-नीतीश की निकम्मी सरकार में पुलिसिया अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है! मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में बाइक चोरी के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किए गए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। परिजनों का आरोप है की पुलिस वालों ने युवक की हत्या कर दी है! हैवानियत के सभी हदें पार कर चुकी है @NitishKumar की पुलिस! और निर्लज्जता और थेथरई की सभी हदें पार चुकी है BJP-नीतीश सरकार! राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि "मुजफ्फरपुर के कांटी थाना में शिवम झा को बाइक चोरी के इल्जाम में हाजत में बंद किया गया और चंद घंटे बाद शिवम की लाश इस 👇 अवस्था में मिली! 


इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया था कि "बिहार में कानून व्यवस्था का यह हाल है कि पहले सरस्वती पूजा के चंदे के लिए मुजफ्फरपुर में दलितों के छात्रावास पर गोलियां बरसाईं गई थीं और अब पटना में मुख्यमंत्री @NitishKumar के नाक के नीचे, @bihar_police की मौजूदगी में दुकानदारों और महिलाओं को पीटा गया, दुकानों में तोड़फोड़ की गई, वाहनों को निशाना बनाया गया। नीतीश कुमार की तरह बिहार पुलिस भी 'धृतराष्ट्र मोड' में हैं इसीलिए हत्या, बलात्कार, गुंडागर्दी... अब बिहार में आम घटनाएं मान ली गई हैं।"



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें