ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया

जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव बिहार में 38 जिलों में पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने आरजेडी नेताओं पर हमला बोला और 16 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की।

बिहार न्यूज
MLC सुनील सिंह पर भी साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने पटना में सोमवार को पार्टी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान अपनी पार्टी जेजेडी के विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि वो बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे। सभी 38 जिलों में वो पैदल यात्रा करेंगे। जिस जिले में जाएंगे वहां के लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं भी सुनने का काम करेंगे।


पार्टी की बैठक के दौरान उन्होंने राजद नेता सुनील सिंह पर भी हमला बोला। कहा कि सुनील सिंह ने राजद के लोगों का कई बार अपमान किया है। इसलिए पार्टी 25 सीट पर आ गयी। अब जीरो पर आएगी। आरजेडी के जयचंदों ने मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को बर्बाद कर दिया है। अब मेरे पिताजी का पार्टी में कुछ भी नहीं चलता है। एमएलसी सुनील सिंह को लेकर कहा कि मेरे मामा के वो चेले थे और उनके ही पीछे-पीछे घुमा करते थे। 


तेजप्रताप ने यहां तक कह दिया कि लालू की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल है ना कि राष्ट्रीय जनता दल। तेज प्रताप यादव ने इस बात की घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल आगामी 16 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और खुला अधिवेशन आयोजित करेगा। यह दिन बहुत ही शुभ दिन है, इस दिन हमारे नेता का जन्मदिन है। 16 अप्रैल की अहम बैठक में पार्टी के आगे की रणनीति तय की जाएगी। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल एमएलसी चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें