ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Bihar News: “वह एक अपराधी है, इसी वजह से RJD ने बाहर का रास्ता दिखाया”, तेज प्रताप यादव का राजबल्लभ पर तीखा प्रहार

Bihar News: राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव पर तीखा हमला बोला।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वे प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगने से मंदिर के कपाट बंद थे। मंदिर में प्रवेश न मिल पाने पर तेज प्रताप ने अफसोस जताया और कहा कि वे अगली बार दर्शन करने अवश्य आएंगे।


कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा "राजबल्लभ यादव एक अपराधी है, इसी वजह से उसे राजद (RJD) से बाहर का रास्ता दिखाया गया। पार्टी ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने एक बयान में उन्हें "जर्सी गाय" कहकर संबोधित किया, जिससे सियासी हलकों में बवाल मच गया। राजद नेताओं और महिला संगठनों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की।


इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा "पार्टी ने पहले ही उनकी आपराधिक छवि और असंवेदनशील बयानों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाहर कर दिया था। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। 


राजबल्लभ यादव पूर्व में नालंदा से आरजेडी विधायक रह चुके हैं, लेकिन उनका नाम नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आ चुका है। इसी वजह से राजद नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालिया विवाद ने उनके पुराने आरोपों को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।


तेज प्रताप यादव ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे राज्य की वर्तमान स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अगली सरकार महागठबंधन की ही होगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें