ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

IRCTC घोटाला: जांच एजेंसी पर उठे सवाल के बाद मंत्री नीरज बबलू का पलटवार, कहा..आरोप तय हुआ है तो सजा भी होगी

IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने के बाद मंत्री नीरज बबलू ने जांच एजेंसियों पर उठे सवालों का विरोध किया। कहा कि आरोप तय हुआ है तो सजा भी होगी, एजेंसियां निष्पक्षता से काम कर रही हैं।

बिहार
लालू परिवार पर भी बोला हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: IRCTC घोटाले मामले में आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और इनके परिवार पर आरोप तय होने के बाद भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री नीरज बबलू ने जांच एजेंसियों पर उठ रहे सवालों का कड़ा विरोध किया है। 


सुपौल पहुंचे भाजपा नेता सह मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि एजेंसी ने पूरी निष्पक्षता से काम किया है और सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की गई .सुपौल में पत्रकारों से बातचीत में नीरज बबलू ने कहा—“अगर आरोप तय हुए हैं, तो इसका मतलब है कि सबूत मजबूत हैं। अब सजा भी जरूर होगी। जांच एजेंसियां अपना काम कानून के दायरे में रहकर कर रही हैं, इसमें किसी तरह का दुरुपयोग नहीं हुआ है।


दरअसल वे आज सुपौल के बैरो गांव पहुंचे थे, जहाँ हाल ही में पान दुकानदार सज्जन मुखिया की हत्या हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और सांसद पप्पू यादव द्वारा मंत्री विजेंद्र यादव पर हत्यारे को बचाने के लगाए गए आरोपों पर नीरज बबलू ने पलटवार करते हुए कहा कि“पप्पू यादव खुद अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जाने जाते रहे हैं। अब वह दौर खत्म हो चुका है जब अपराधी मुख्यमंत्री आवास या मंत्रियों के घरों में पनाह लेते थे। सुशासन की सरकार में अपराधी कोई भी हो, उसे स्पीडी ट्रायल के तहत सजा मिलेगी

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें