ब्रेकिंग
बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

70 लाख की चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल और पश्चिम चंपारण का है दोनों रहने वाला

मोतिहारी के सुगौली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को 70 लाख रुपये मूल्य की 61 किलो चांदी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल और पश्चिम चंपारण का रहने वाला है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 70 लाख रुपए की 61 किलो चांदी के गहने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नेपाल की ओर से एक कार में तस्करी का सामान लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी।


जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राष्ट्रीय उच्च पथ में चिलझपट्टी चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के कम में एक लाल रंग की दिल्ली नंबर कार की जांच की गई। जिस पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब पूछ-ताछ की तब कार सवार लोगों ने सही जानकारी नहीं दी। जिस पर शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार को थाने लेकर पहुंची। 


पुलिस कर्मियों ने जब कार की जांच की तब दरवाजे में छिपा कर रखे गये चांदी के गहने बरामद किये गये। गुरुवार को बरामद गहनों में पायल, पर्स, कड़ा,झुमका,अंगुठी,मछली, लॉकेट और चांभी रिंग सहित अन्य गहने है। गिरफ्तार दो‌नो तस्करों की पहचान नेपाल के वीरगंज निवासी शंकर साह सोनार और पश्चिमी चम्पारण जिले के गोपालपुर थाना के बैसखवां निवासी शशिभूषण साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिक दर्ज की जा रही है। साथ ही बरामद आभूषणों को जब्त कर दोनो‌ं तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें